दंगल कमेटी कटोह ने करवाया छिंज का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। वीर बजरंग बली लखदाता दंगल कमेटी कटोह ने दंगल का आयोजन किया। इसमें हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी भाग लिया। मिर्जा ईरानी और गौरव मछलीवाड़ा के मध्य स्पेशल कुश्ती करवाई गई। इसमें मिर्जा ईरानी विजेता और गौरव उपविजेता रहे। विजेता को एक लाख रुपये तथा उप विजेता को 70 हजार रुपये बतौर इनाम दिया गया।
दूसरी स्पेशल कुश्ती जलाल ईरानी और गोपी जीरा के बीच हुई। इसमें जलाल ईरानी विजेता रहा जबकि गोपी उपविजेता। विजेता को 55 हजार और उपविजेता को 50 हजार बतौर पुरस्कार दिया। तीसरी स्पेशल कुश्ती शेरा गुजर और रोहित दिल्ली के बीच हुई। यह दंगल बराबरी पर छूटा। हिमाचल केसरी का मुकाबला सिद्धार्थ ध्वाल और धीरज ध्वाल के बीच हुआ। इसमें सिद्धार्थ विजेता तथा धीरज उपविजेता रहे। विजेता को 11 हजार और गुर्ज तथा उपविजेता को 9000 रुपये और ट्राॅफी दी गई।
हिमाचल अंडर-19 का मुकाबला पियूष लखनपुर और शुभम के बीच हुआ। इसमें पियूष विजेता और शुभम उपविजेता रहा। विजेता को 9000 और उपविजेता को 7000 रुपये और ट्रॉफी दी गई। मुख्य अतिथि रतन चंद्र कटोच और प्रीतम चंद ने विजेता, उपविजेता पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और कश्मीर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद