फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मकरीड़ी के पिपली में फंदे से लटके मिला व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। मकरीड़ी उपतहसील की ग्राम पंचायत पिपली में एक व्यक्ति रविवार को अपने घर पर फंदे से लटके मिला है। मृतक की पहचान दिलेराम (40) निवासी लोअर पिपली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दिलेराम शनिवार शाम से अपने घर में अकेला था।
विज्ञापन

उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। सुबह होने पर जब दिलेराम ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो स्थानीय लोगों को शक हुआ। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा खोला तो दिलेराम फंदे से लटके हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंद्रनगर सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें