फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छातर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
सुंदरनगर के गांव छातर में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ अवसर पर निकाली कलश यात्रा। स्त्
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के छातर गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आस्था जन कल्याण एवं उत्सव समिति छातर ने सात दिवसीय इस आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ की। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वृंदावन से आए कथा व्यास गोविंद कृष्ण जी महाराज ने कथा का वाचन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। नीलकंठ आर्ट ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


यह आयोजन 24 से 29 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन दोपहर एक से शाम चार बजे तक कथा होगी। शाम सात से रात 10 बजे तक भजन संध्या और धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। 29 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे कथा की पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर दो बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें