फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में श्रेया पराशर बनीं छात्र केंद्रीय संघ की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारी प्राचार्य ने छात्र प्रतिनिधियों को दिलाई कर्तव्य निर्वहन की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए नवगठित कॉलेज छात्र केंद्रीय संघ (सीसीए) की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें श्रेया पराशर ने प्रधान पद की शपथ ली।
महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने की। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। पल्लवी ने उपप्रधान, प्रीति ने सचिव और साक्षी ने उपसचिव पद की शपथ ग्रहण की। वहीं, कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में दीपिका, अंशिका, आरती, तनीषा, रिया और काजल ने जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों से मनोनीत सदस्यों में खेल प्रकोष्ठ से मुदित कुमार और कनिका, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से साक्षी और कामिनी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से गुंजन और इशिका तथा रोवर एवं रेंजर से करण और दीक्षा को भी शपथ दिलाई गई।कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर और संघ के संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार ने सभी छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें