गांधी चौक में एक दुकान में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। दशहरे के अवसर पर छुट्टी के दिन गांधी चौक स्थित बाजार में लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। करवाचौथ पर्व नजदीक होने के कारण महिलाओं ने बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी की। त्योहारों के चलते छुट्टी वाले दिन भी बाजार की दुकानें खुली रहीं और दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। करवाचौथ की तैयारियों को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पर्स, करवा, बिंदी, चूड़ियां, सूट सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। बाजार में महिलाओं की भीड़ के कारण दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
दुकानदारों राजेश, सतीश आदि ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। दशहरे की छुट्टी और करवाचौथ के चलते बाजार में अच्छी चहल-पहल रही। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार में भी तेजी देखने को मिल रही है। दुकानदारों ने आने वाले दिनों में भी अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई।