फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंचायत बसूट और बाची में गैस सिलिंडर की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे वाहन से आपूर्ति की मांग
विज्ञापन

ग्रामीणों को 900 का सिलिंडर 1300 में पड़ रहा, ग्राम सभा में पारित हुआ प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसूट और बाची में घरेलू गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने थाची-बीझर मार्ग पर छोटे वाहन से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार शारदा गैस एजेंसी बंजार और संतोष गैस एजेंसी नगवाईं की बड़ी सप्लाई गाड़ी बसूट तक नियमित नहीं पहुंचती। इससे बसूट के 1200 से अधिक आबादी वाले गांवों के अलावा बाची पंचायत के ढोट, तराउटू, बूरना, सोझा और जमुनाल गांव प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति न मिलने पर ग्रामीणों को दैनिक काम छोड़कर थाची जाना पड़ता है। इससे 900-1000 रुपये का सिलिंडर घर पहुंचते-पहुंचते 1200-1300 रुपये का पड़ रहा है। पंचायत बसूट निवासी देवेंद्र कुमार, गीता नंद, डोले राम और कुर्मदत्त ने बताया कि 26 जुलाई की ग्राम सभा में भी समस्या पर चर्चा हुई थी। प्रस्ताव संख्या 8 में छोटे वाहन से आपूर्ति की व्यवस्था का सुझाव दिया गया था। ग्रामीणों ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और दोनों गैस एजेंसियों से थाची-बीझर मार्ग पर छोटे वाहन से नियमित आपूर्ति की मांग की है। उधर, बंजार शारदा गैस एजेंसी मालिक शारदा कटोच ने कहा कि सड़क पर बड़ी गाड़ी चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग की अनुमति जरूरी है। विभाग अनुमति देता है तो बसूट पंचायत में आपूर्ति करने में कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें