फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बहाने शातिरों ने ठगे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के नेरचौक और आसपास लगते क्षेत्रों में शातिर दुकानदारों को चूना लगा रहे हैं। ढाबण निवासी अशोक कुमार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अशोक कुमार का कहना है कि उसकी बिजली के उपकरणों की दुकान है। एक व्यक्ति ने अपना नाम मनोज बताया। दुकान से करीब 49 हजार रुपये का सामान खरीद लिया लेकिन पैसे देने के नाम पर कहीं जाने की बात कहकर बाद में पैसे गूगल के माध्यम से देने की बात कही।
विज्ञापन

उसने फोन कर एक गाड़ी मंगवाई। सर्वर नहीं चलने की बात कहकर दो घंटे में पैसे ट्रांसफर करने की बात कर गाड़ी में बैठ चला गया। जब दो घंटे बाद उसके दिए हुए फोन नंबर पर बात की तो कहा कि अभी नेट नहीं चल रहा है, थोड़ी देर में पैसे खाते में आ जाएंगे। स्वयं को बग्गी का निवासी बताने वाले का मोबाइल फोन अब स्विच आफ आ रहा है।
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त व्यक्ति कैद हुआ है। नेरचौक में ही अनिल सैनी भी इसी तरह ठगी का शिकार हुआ है। कोई व्यक्ति उसकी दुकान से करीब 25 हजार की रजाई और अन्य सामान ले गया है। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शातिरों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द शातिर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें