वल्लभ कालेज में आयोजित फ्रेशर पाटी के दौरान प्राचार्य संजीव शर्मा सम्मानित करते हुए। स्त्रोत जा
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के छात्रावास में नई छात्राओं के स्वागत के लिए वरिष्ठ छात्राओं ने एक फ्रेशर वेलकम पार्टी का आयोजन किया। प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य वार्डन प्रो. सीमा शर्मा और वार्डन डॉ. बनीता सकलानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। छात्राओं ने लोक नृत्य, बॉलीवुड नृत्य, हिंदी और अंग्रेजी गीत प्रस्तुत किए। वरिष्ठ छात्राओं ने भंगड़ा, राजस्थानी नृत्य, लावणी नृत्य, गुजराती नृत्य और हिमाचली नाटी का मंचन किया।
स्नातकोत्तर कक्षाओं से शिवानी और स्नातक कक्षाओं से किंजल शर्मा को मिस फ्रेशर चुना गया। स्नातकोत्तर की प्रीतिका प्रथम रनरअप और रचना द्वितीय रनरअप रहीं, जबकि स्नातक की कनिष्का और खुशबू प्रथम और द्वितीय रनरअप रहीं। प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने वरिष्ठ छात्राओं के आयोजन कौशल की भी सराहना की। मुख्य वार्डन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद