फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम-बम भोले के जयकारों से भूतनाथ मंदिर में जलाभिषेक

Fri, 03 Jun 2016 10:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
शोभायात्रा में नाचते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर के आराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा के लिए सामूहिक जलाभिषेक किया गया। शहर की प्राचीन शिवा बावड़ी से सैकड़ों लोगों ने गागर से जल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। शोभायात्रा में शहरवासियों ने बढ़चढ़ भाग लिया।
विज्ञापन


इस धार्मिक कार्यक्रम में माता चतुर्भुजा पुरानी मंडी, देव अग्नि पाताल उत्तरशाल, देव शंकर कुन्नू और पार्वती माता कुन्नू के रथ ने वाद्य यंत्रों के साथ शिरकत की। इस दौरान बम-बम भोले के उद्घोष से शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा। शुक्रवार को प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक के लिए जल लाने को यात्रा शुरू हुई।

मंदिर के पुजारी महंत राजेश्वरानंद सरस्वती की अगुवाई में शहर के सैकड़ों शिव भक्त ने यात्रा में भाग लिया। प्राचीन शिवा बावड़ी से करीब 508 गागर में जल लेकर सवा क्विंटल दूध से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया था। जलाभिषेक के बाद पुजारी महंत राजेश्वरानंद ने शोडशोपचारव पंचोपचार पूजन रुद्राभिषेक और शिवलिंग का शृंगार किया गया। सूर्यास्त के बाद मंदिर में 5100 दीप जलाए गए। मंदिर के पुजारी महंत राजेश्वरानंद ने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा के लिए मंदिर कमेटी और शिवभक्तों के सहयोग से विधि विधान से सामूहिक जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें