फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शिकारी देवी में करीब तीन फीट बर्फबारी, मंदिर के अंदर नहीं जा सका पुजारी, बाहर ही जलाया धूप

Wed, 08 Apr 2026 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी जिले की सबसे उंची चोटी यानी 11 हजार फीट की उंचाई पर माैजूद माता शिकारी देवी मंदिर में ताजा हिमपात हुआ है। 
विज्ञापन
शिकारी देवी में करीब तीन फीट बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सबसे उंची चोटी यानी 11 हजार फीट की उंचाई पर माैजूद माता शिकारी देवी मंदिर में ताजा हिमपात हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हिमपात 2 से 3 फीट तक दर्ज किया गया है। बता दें, पिछले कुछ दिनों से मंडी जिला में मौसम खराब बना हुआ है जिस कारण यहां तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल शाम से ही जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण उंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया था जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। हालांकि, सर्दियों के दिनों में शिकारी माता का मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद रहता है क्योंकि यहां बर्फबारी में जा पाना संभव नहीं होता।

विज्ञापन

विज्ञापन

लेकिन मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पुजारी सहित कुछ लोग यहीं पर ही मौजूद रहते हैं। अब ताजा बर्फबारी के बाद शिकारी माता का मंदिर और आसपास का इलाका बर्फ की चादर में लिपट गया है। इसका एक वीडियो सामने आया है। पुजारी वीडियो में यह भी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि बर्फ के कारण मंदिर का गेट नहीं खुल पाएगा, इसलिए वे गेट के पास ही धूप जलाकर माता को नमस्कार करके लाैट रहा है। उल्लेखनीय है कि अमूमन अप्रैल में मंदिर के पास सर्दियों के दौरान गिरी बर्फ पिघल जाती थी और श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार मौसम ने कुछ ऐसी करवट बदली है कि बर्फबारी का सिलसिला अभी तक जारी है। प्रशासन ने लोगों से बारिश और बर्फबारी की स्थिति में अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें