फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डैहर प्रीमियर लीग में शर्मा लाइट हाउस ने 16 रन से जीता पहला मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष ठाकुर ने खेली शानदार 63 रनों की पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर क्रिकेट प्रीमियर लीग के तहत रविवार को जोधा इलेवन और शर्मा लाइट हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इसमें शर्मा लाइट हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जोधा इलेवन को 16 रनों से पराजित किया।
शर्मा लाइट हाउस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष ठाकुर ने 38 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के लगाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज सामी राजपूत ने 24 गेंदों में 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। रजित कुमार ने 22 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अनिल शर्मा ने 8 गेंदों में 15 रन, देश राज ने 14 गेंदों में 13 रन और कप्तान जुमित राय ने 9 गेंदों में 12 रन बनाए। 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जोधा इलेवन की टीम 18 ओवर में 183 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नरेश कुमार ने 23 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। रवि कुमार ने 17 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली, जबकि अजय कुमार ने 18 गेंदों में 26 रन बनाए।
शानदार बल्लेबाजी के लिए शर्मा लाइट हाउस के मनीष ठाकुर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें