फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंगवाईं में सीवरेज चैंबर ब्लॉक, घर में घुसा पानी

Sun, 28 Jul 2024 06:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी शहर के मंगवाई वार्ड में सीवरेज चैंबर बंद होने से घर के अंदर बने शौचालय से होकर बाहरी बह रह
विज्ञापन
मंडी। बरसात से निपटने की नगर निगम और जल शक्ति विभाग की तैयारियों की बारिश ने पोल खोल दी है। नगर निगम के मंगवाईं निवासी प्रकाश का घर सीवरेज चैंबर खराब होने के कारण गंदगी से भर गया। बारिश के दौरान चैंबरों में कूड़ा फंसने से सीवरेज लाइन बंद हो गई, जिससे गंदगी शौचालय के रास्ते पूरे घर में फैल गई। इससे घर में रखा सामान भी खराब हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद जब बारिश हुई तो सीवरेज लाइन के चैंबर बंद हो गए। गंदगी शौचालय से होकर घर के अंदर फैल गई। इस समस्या को लेकर प्रकाश ने अपने पड़ोसियों नरेश कुमार, धीरज कुमार और बीरबल के साथ मिलकर नगर निगम और जल शक्ति विभाग को तीन बार शिकायत की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ।
शनिवार सुबह 11 बजे जल शक्ति विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मेहनत के बाद बंद चैंबर को खोल दिया। दोपहर बाद तक घर के लोगों ने पूरे घर को साफ किया। पीड़ित नरेश कुमार सहित अन्य लोगों ने नगर निगम और जल शक्ति विभाग की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं, जो बरसात शुरू होने से पहले की गई थीं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलने पर विभागीय कर्मचारियों ने बंद पड़े चैंबर को खोल दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा घरों का कूड़ा, गंदे कपड़े और सेनेटरी पैड सीवरेज लाइनों में डालने से चैंबर खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें