फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गणतंत्र दिवस शिविर में भाग ले रहे सात कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी और कुल्लू क्षेत्र के सात एनसीसी कैडेट दिल्ली में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वल्लभ कॉलेज मंडी के चार कैडेट, कुल्लू कॉलेज के दो कैडेट, डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल मंडी की एक कैडेट इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन

एनसीसी एयरविंग मंडी डीएवी सेनेटरी पब्लिक स्कूल मंडी की छात्रा कैडेट सार्जेंट तेजस्विनी सिंह, एनसीसी एयर विंग (जूनियर विंग) सर्वश्रेष्ठ कैडेट श्रेणी में एकमात्र कैडेट है। इसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ निदेशालय से चयनित किया गया है। वल्लभ कॉलेज मंडी से एनसीसी एयर विंग की कैडेट कारपोरल दीक्षा कुमारी, कैडेट कारपोरल विजयलक्ष्मी, कैडेट सार्जेंट भगवान दास, कैडेट सार्जेंट पंकज कुमार निदेशालय का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली में कर रहे हैं।
एनसीसी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के एसोसिएट एनसीसी अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन ने बताया कि एनसीसी एयरविंग मंडी की कैडेट दीक्षा कुमारी को ऑल इंडिया एनसीसी गर्ल्स गार्ड कंटिजेंट की गार्ड कमांडर की प्रतिष्ठित भूमिका को निभाने का अवसर प्रदान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें