फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता : निखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- युवाओं की समस्याओं और मुद्दों को सरकार तक पहुंचाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के युवाओं ने जिम्मेदारी सौंपी है, उनकी समस्याओं और मुद्दों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। यह बात सोमवार को यूथ कांग्रेस मंडी जिला के अध्यक्ष निखिल ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गांव और पंचायतों में नए युवाओं को जोड़ा जाएगा। ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी को अधिक मजबूत करने के लिए धरातल से जुड़े युवाओं को संगठन में तरजीह दी जाएगी। इसके लिए आने वाले समय में जिलेभर में बैठकें की जाएंगी।
निखिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में युवाओं ने हमेशा अपनी अहम भागीदारी निभाई है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ें। प्रदेश कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल ने कहा कि वह स्वयं युवा कांग्रेस के लिए कार्य कर चुके हैं। अब यूथ अध्यक्ष के तौर पर कार्य करने का मौका मिला है। युवा कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं और युवाओं को पार्टी को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। मंडी जिले में हुए मतदान में 34 हजार वोट में से निखिल ठाकुर को 17,668 मत मिले थे। इस मौके पर उनके साथ बल्ह यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष निशांत, द्रंग से लोकेश, मंडी सदर से हमित जमवाल, नाचन से प्रेम, द्रंग के पूर्व यूथ अध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें