फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पच्चीसी खेल के परीक्षण में 21 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोलखा में आयोजित हुआ चयन परीक्षण, जिला मंडी इकाई की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नोलखा में शनिवार को आयोजित पच्चीसी खेल के चयन परीक्षण में जिला भर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 21 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस दौरान पच्चीसी गेम एसोसिएशन की जिला मंडी इकाई की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
चयन परीक्षण में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल के प्रति अपनी दक्षता एवं प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम में पच्चीसी गेम एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गठित जिला मंडी इकाई की नई कार्यकारिणी में सुमित कुमार को अध्यक्ष और अक्षय कुमार को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, दिनेश कुमार को उपाध्यक्ष, चंदन कुमार को प्रेस सचिव, युवराज जंजुहा को कोषाध्यक्ष और अंकित चौहान को तकनीकी सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा उमाशंकर, रौनी तन्मय और शक्ति को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
डॉ. संजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें