फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्योहारी सीजन के बीच जोगिंद्रनगर में चोरी की दूसरी घटना, लोगों में दहशत

Wed, 30 Oct 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के लक्ष्मी बाजार में चोरी घटना के बाद बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन के बीच जोगिंद्रनगर शहर में चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। इससे स्थानीय लोग दहशत में हैं। लक्ष्मी बाजार निवासी दामोदरी देवी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए लांगणा क्षेत्र गई थीं। मंगलवार शाम को घर पहुंची तो दरवाजे पर लटके तालों को टूटा देखकर पैरा तले जमीन खिसक गई। शातिर घर से कीमती सामान चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन

दामोदरी देवी ने बताया कि शादी समारोह के कारण घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए शातिरों ने ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के अंदर सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। उधर, पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरी किए गए सामान की तस्दीक नहीं हो पाई है।
बता दें कि इससे पहले रविवार को नगर के वार्ड सात में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री आशा देवी के घर में भी चोरी की घटना हुई थी। इसमें परिवार ने लगभग दस लाख रुपये के गहने चोरी होने के दावा किया था। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, कि अब एक और चोरी की घटना हो गई है। इससे शहर वासियों में दहशत का माहौल है। उधर, जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें