फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में स्वच्छ पाए जा रहे स्कूल

Wed, 04 Nov 2015 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ स्कूल अभियान के तहत जिला के सरकारी स्कूलों में किए गए कार्यों का डाइट की टीम द्वारा मॉनिटरिंग की गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन स्कूल स्वच्छता में चकाचक पाए गए। जिले के सभी स्कूलों में स्वच्छता कार्यों की जांच की जाएगी। स्कूलों में पहली से 30 अक्तूबर तक स्कूल स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता कार्य किए गए हैं। निरीक्षण कार्य के तहत अभियान को धरातल स्तर पर लागू करने व सुधार के बारे में फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी जिला में करीब दो दर्जन स्कूलों में निरीक्षण के दौरान स्वच्छता संबंधी कार्य संतोषजनक पाया गया है। बच्चों से लाइव फीडबैक में सही रिस्पांस रहा है। बच्चों में व्यक्तिगत सफाई भी सही पाई गई है। जांच के दौरान इमारत, टॉयलेट्स और किचन शेड का फोटो भी लिए जा रहे हैं। निरीक्षण में डाइट की टीम कक्षाओं, लैब, ऑफिस, कंप्यूटर रूम, वाटर ड्रेनेज सिस्टम, वाटर ड्रेनेज स्टेट्स, टॉयलेट्स की संख्या, सफाई, कन्याओं के लिए टॉयलेट्स, वॉशबेसिन, साबुन, पीने के पानी की व्यवस्था, स्कूल कैंपस, ग्राउंड, टैंक क्लीनिंग चार्ट, वाटर सोर्स, किचन शैड में फूड चार्ट, वाटर स्टेटस, सफाई और अन्य चीजें चेक कर रही है।
टीम अभी तक जयदेवी, फगवाऊ, फंगवास, घीड़ी, रोहांडा, झुंग्गी, निहरी, बंदली, बंदैण, मैहराजा व अन्य स्कूलों में स्वच्छता का जायजा ले चुका है। उक्त बिंदुओं को टीम द्वारा मॉनटरिंग फार्मेट भरवाया जा रहा है। इधर, डाइट मंडी में स्कूल स्वच्छता अभियान की समन्वयक डॉ. कांता ने बताया कि मंडी जिला के स्कूलों में स्कूल स्वच्छता अभियान को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण में स्कूलों में स्वच्छता संतोषजनक पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें