फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों तक पहुंचाएं योजनाएं : : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को एसडीएम कार्यालय पधर में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार पधर डॉ. भावना वर्मा ने की। उन्होंने सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर प्रचार अभियान की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश देकर अभियान को प्राथमिकता देने के लिए कहा। बैठक में बीडीओ द्रंग विनय चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी सरला शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक वर्मा, एसएमएस सोनम कुमारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें