फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट लघु सचिवालय की लिफ्ट खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों, बुजुर्गों को को सीढि़यां चढ़ कर पहुंचना पड़ रहा कार्यालयों तक
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। शहर में लघु सचिवालय भवन की लिफ्ट एक महीने से खराब होने से बुजुर्गों और मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। कार्यालयों में पहुंचने के लिए सीढि़यां चढ़ कर जाना पड़ रहा है। लघु सचिवालय भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालय, न्यायालय, तहसील कार्यालय है लेकिन एक माह से लिफ्ट खराब होने से यहां अपने आवश्यक कार्य निपटाने के लिए पहुंच रहे लोगों विशेष कर मरीजों और बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लघु सचिवालय में रोजाना जमीन संबंधित, प्रमाण पत्र बनवाने, न्यायालय में मामलों की सुनवाई सहित अन्य दैनिक कार्यों के निदान के लिए लोग पहुंच रहे हैं। उन्हें लिफ्ट खराब होने से सुविधा नहीं मिल रही। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम सरकाघाट और संबंधित विभागों के अधिकारियों से आग्रह किया है कि लघु सचिवालय में बंद पड़ी लिफ्ट को शीघ्र ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
तकनीकी खराबी आने से लिफ्ट बंद है। इस बारे में उपायुक्त मंडी को अवगत करवाया गया है। उपायुक्त के आदेशानुसार संबंधित कंपनी ने बंद पड़ी लिफ्ट को शीघ्र चालू करने का आश्वासन दिया है।
-स्वाति डोगरा, एसडीएम सरकाघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें