फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जूडो में सौरभ, अक्षय चौहान ने जीते मैच

विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मार्च पास्ट करते खिलाड़ी। स्त्रोत - विभाग
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में राज्य स्तरीय अंडर-19 इनडोर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से 553 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

जूडो में 40 किलोग्राम भारवर्ग में बिलासपुर के सौरभ ने कांगड़ा के केशव को हराया। शिमला के जतिन को सिरमौर के अक्षय चौहान ने हराया। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, कराटे, बॉक्सिंग और इनडोर वॉलीबाल जैसे खेलों में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और युवा पीढ़ी में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार नई पहल कर रही है। राज्य सरकार के खिलाड़ियों की डाइट मनी को दोगना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें