फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत श्री देव बाला कामेश्वर मंदिर में चोरी, आभूषण-नकदी ले उड़े

विज्ञापन
बल्ह क्षेत्र के नेरचौक स्थित देव सत बाला कामेश्वर मंदिर में चोरी मामले पर जांच करते पुलिस कर्मचा? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के सत श्री देव बाला कामेश्वर मंदिर में लाखों की चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर से शातिर दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी और मंदिर से आभूषण, चांदी के सिक्के, चांदी की थाली, लोटा और गिलास ले उड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज करके शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सत श्री देव बाला कामेश्वर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि वीरवार सुबह सात बजे मंदिर कमेटी के मुख्य सलाहकार हेम सिंह वालिया ने उन्हें टेलीफोन पर सूचना दी कि मंदिर में चोरी हुई है।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर ही पहुंचे बल्ह थाने के एसएचओ कमलेश कुमार ने मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों से गहन पूछताछ की। सत श्री देव बाला कामेश्वर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि शातिर सत श्री देव बाला कामेश्वर मंदिर से छत्र, छड़ी, चांदी के अनेक आभूषण, चांदी की आरती की थाली, लोटा-गिलास ले गए हैं।
विज्ञापन

शातिरों ने मंदिर के बाहर दानपात्र का ताला तोड़ कर नकदी भी चुरा ली है। देवता के रथ के साथ राजाओं के समय के सिक्कों की माला भी शातिर ले गए हैं। कहा कि करीब छह किलो के लगभग की चांदी चोरी हुई है। एसएचओ बल्ह कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। अहम सुराग हाथ लगे हैं जल्द ही शातिर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें