फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट ने जीती लीग क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
सरकाघाट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि के साथ विजेता टीम। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट स्कूल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रॉफी का समापन वीरवार को हुआ। इसमें क्षेत्र केे आसपास की 22 टीमों ने भाग लिया। वीरवार को फाइनल मुकाबला सरकाघाट और आल्याणा के बीच हुआ।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में सरकाघाट की टीम ने स्पर्धा जीत ली। प्रदेश कांग्रेस के सचिव पवन ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे और उन्होंने विजेता-उपविजेता टीम को सम्मानित किया। विजेता टीम को 11000 रुपये और उपविजेता टीम को 7100 की राशि पुरस्कार के रूप में भेंट की।
पवन ठाकुर ने युवाओं का आह्वान किया कि समाज की कुरीतियों से बचें तथा खेलों की ओर अपनी रुचि बढ़ाएं। खेलों से शरीर स्वस्थ बनाता है। इसके साथ ही खेलें सामाजिक भाईचारा बढ़ाती हैं। पवन ठाकुर ने सरकार से मांग उठाई कि सरकारी नौकरियों में खेलों का कोटा कम से कम 10 प्रतिशत किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुलेरिया, रंजीत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष भूप सिंह, संजू नेगी, हल्कू, रत्न, सतीश, बंटी और युवा क्लब सरकाघाट के अध्यक्ष- सदस्यगण शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें