फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छह लाख खर्च के बाद भी लघु सचिवालय सरकाघाट की लिफ्ट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्गों-दिव्यांगों को चढ़नी पड़ रहीं सीढ़ियां
विज्ञापन

उपायुक्त को ज्ञापन भेज समस्या के समाधान की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। लघु सचिवालय सरकाघाट की लिफ्ट पर मरम्मत के नाम पर करीब छह लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद यह अब तक सुचारु नहीं हो पाई है। इसके चलते बुजुर्गों, दिव्यांगों और कर्मचारियों को कार्यालयों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव रमेश चंद भारद्वाज ने उपायुक्त मंडी को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सरकाघाट के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि लिफ्ट की हाल ही में मरम्मत करवाई गई थी, जिस पर सरकार के करीब छह लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बावजूद लिफ्ट सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही है। इससे लघु सचिवालय में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को भी रोजाना सीढ़ियों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद भारद्वाज ने मांग की है कि लिफ्ट को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक लिफ्ट ठीक नहीं होती, तब तक पब्लिक डीलिंग असिस्टेंट के कार्यालय को प्रथम तल से नीचे स्थानांतरित किया जाए, ताकि लोगों को सीढ़ियां चढ़ने की परेशानी न हो। ज्ञापन में उन्होंने सरकाघाट बस स्टैंड पर सफाई कर्मचारियों के लिए रेन शेल्टर और स्टोर रूम बनाने की मांग भी उठाई है। उनका कहना है कि धूप और बारिश से बचाव के लिए सफाई कर्मचारियों को उचित स्थान उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इससे विशेष रूप से महिला सफाई कर्मचारियों को बैठने और आवश्यक सामान रखने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें