फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट ने दिल्ली को 54-14 से हराया

विज्ञापन
सरकाघाट में आल इंडिया कन्या अंडर-19 बास्केटबाल टूर्नामेंट में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्त्रोत- सं - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट में वीरवार को तीन दिवसीय ऑल इंडिया कन्या अंडर-19 बास्केटबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सरकाघाट ने दिल्ली को 54-14 से हराया। दूसरे मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने हिमाचल को 54-24 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। तीसरे मैच में सोनीपत ने हिमाचल और चंडीगढ़ ने दिल्ली को 61-30 से हराया। टूर्नामेंट का शुभारंभ कांग्रेस नेता पवन ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

आयोजक सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि टूर्नामेंट में देश के अलग-अलग राज्यों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट के मुकाबले दिन-रात खेले जाएंगे। विजेता टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये ट्राॅफी के साथ प्रदान किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें