फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अमृतसर से धरा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। औट पुलिस ने 50 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पकड़े कुल्लू के आरोपी संदीप कुमार की निशानदेही पर अमृतसर से मुख्य तस्कर तेजिंद्र कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वीरवार को कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। औट पुलिस ने दो जून को कुल्लू के आरोपी युवक संदीप को औट में वोल्वो बस से 50 ग्राम चिट्टे से साथ दबोचा था। वह किरतपुर से कुल्लू वोल्वो बस में जा रहा था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था।
रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने चिट्टा अमृतसर के तेजिंद्र कुमार से खरीदा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए औट थाना प्रभारी कर्ण ने टीमों का गठन किया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम अमृतसर भेजी। बुधवार देर रात को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे औट लाया गया है। थाना प्रभारी कर्ण ने बताया कि औट और इसके आसपास नशे में संलिप्त संदिग्धों की धरपकड़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमृतसर के आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

...
पनारसा में 10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा युवक
मंडी। औट पुलिस ने पनारसा में कार सवार एक युवक को दस ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक सुरेश कुमार कुल्लू के भुंतर का रहने वाला है। गुप्त सूचना के आधार पर औट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को दबोचा है। वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पिछले एक सप्ताह में औट पुलिस ने कुल्लू के दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा है। औट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने की है। संवाद
...

रिमांड में खुलेंगे राज, कहां से लाया था चरस
मंडी। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर ने 845 ग्राम चरस के साथ दबोचे चंबा जिला के सलूणी निवासी ऋषि कुमार को वीरवार को न्यायालय में पेश किया। इस दौरान उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पता लगाएगी कि आरोपी चरस कहां से लेकर आया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी बुधवार को पकड़ा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें