फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरस मेले में हुआ 2.01 करोड रुपये का रिकॉर्ड कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस मेले में दस दिन तक उमड़ी लोगों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी के दौरान 16 से 25 फरवरी तक इंदिरा मार्केट की छत पर सजाए गए सरल मेले में इस बार 2.01 करोड रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हुआ है। मेले में सजाए गए विभिन्न तरह के उत्पादों की लोगों ने जम कर खरीदारी की। स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर लोगों का खासा रुझान रहा।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है। कहा कि मेले में हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र बने और पूरे आयोजन में खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों और स्टॉल संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। इस वर्ष सरल मेला में कुल 97 स्टॉल स्थापित किए गए थे, जिन पर विभिन्न राज्यों तथा जिले के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें