फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एआई समिट विवाद पर भाजयुमो ने मंडी में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एआई समिट विवाद पर भाजयुमो ने मंडी शहर में वीरवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूथ कांग्रेस और इस प्रकरण में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप झेल रही कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि राष्ट्रहित के विरुद्ध कृत्य है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार गांधी परिवार के दबाव में आकर आरोपियों को संरक्षण दे रही है, जो गंभीर और चिंताजनक विषय है। युवा मोर्चा राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा और देश की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी प्रयास का कड़ा विरोध जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री विशाल मंढोत्रा ने कहा कि हिमाचल पुलिस की ओर से दिल्ली पुलिस को डिटेन किए जाने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक प्रभाव में कार्य कर रहा है। युवा मोर्चा ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें