फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन साल साल बाद होगा सराज टूरिज्म फेस्टिवल

Sat, 24 Aug 2024 05:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली में 13 से 15 सितंबर तक होगा आयोजन, स्थानीय युवाओं ने उठाया बीड़ा
विज्ञापन

मॉडलिंग से महिला वर्ग से ग्लोरी ऑफ सराज और पुरुष वर्ग से प्राइड ऑफ सराज चुना जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल इस बार तीन साल बाद अब सराज टेलेंट एंड टूरिज्म फेस्टिवल के नाम से आयोजित होगा। सरकार की ओर से आयोजन से हाथ खींचने के बाद स्थानीय युवाओं ने फेस्टिवल करवाने का जिम्मा लिया है। 13 से 15 सितंबर तक जंजैहली के कटारू में होने वाले इस फेस्टिवल में सिंगिंग, डांसिंग कंपीटीशन के अलावा मॉडलिंग प्रतियोगिता भी होगी। इसमें सराज क्वीन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सेंस सोसायटी जंजैहली के अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मॉडलिंग से महिला वर्ग से ग्लोरी ऑफ सराज और पुरुष वर्ग से प्राइड ऑफ सराज चुना जाएगा। फेस्टिवल में पहली बार वायस ऑफ सराज और रैप सिंगर ऑफ सराज चुने जाएंगे। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए आनलाइन और ऑनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं। सराज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन वीरभद्र सिंह सरकार ने वर्ष 2016-17 में जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल की शुरुआत की थी। मनाली विंटर कार्निवाल की तर्ज पर इसे हर वर्ष जून माह में आयोजित किया जाता रहा है। फेस्टिवल में सराज क्वीन, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ झांकी निकाली जाती है। महिला मंडल और स्वयं सहायता समूह फेस्टिवल में स्थानीय व्यंजनों की दुकानें भी लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें