फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में पिपली भराड़ी की सपना देवी रहीं अव्वल

Sun, 08 Mar 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
धर्मपुर के सज्जयाओपिपलु  में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रस्सा कसी प्रतियोगिता में भाग ल
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सज्जयाओ पिपलू के स्कूल मैदान में नशा मुक्ति अभियान समिति और हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में महिलाओं की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मटका फोड़ प्रतियोगिता में पिपली भराड़ी की सपना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रस्साकशी प्रतियोगिता में सजयोड़ी, गदोहल और पिपली की टीमों ने इनाम जीते।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. वीना राठौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेवानिवृत्त शिक्षिका शकुंतला शर्मा ने मुख्य अतिथि, रूमा ठाकुर, रक्षा देवी और सुनीता बिष्ट ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस बीच नींबू-चम्मम दौड़ प्रतियोगिता में गदियाड़ा की सुनीता, भेड़ी की किरण और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में बलद्वाड़ा चौकी की बबीता राणा ने प्रथम और शीला देवी देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
डॉ. वीना राठौर ने पिछले कुछ समय से महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं को इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। धर्मपुर में महिलाओं को चिट्टे के खिलाफ जागरूक और संगठित होना होगा। सुनीता बिष्ट ने कहा कि समिति ने युवाओं के लिए व्हाइट ट्रूथ नाम से पहले ही वेब सीरीज शुरू की है।
विज्ञापन

नशा मुक्ति अभियान समिति धर्मपुर के खंड अध्यक्ष एवं कोच भूपिंदर भूप्पी, संस्थापक सदस्य भूपेंद्र सिंह और ज्ञान विज्ञान समिति के खंड अध्यक्ष एवं प्रिंसिपल भोलादत्त कश्यप, सचिव ऋत्विक कुमार सहित महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों व ज्ञान विज्ञान समिति से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें