एंटी चिट्टा क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम जोधा इलेवन को विजेता ट्राफी देते मुख्य अतिथि। स्त्
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में नगर परिषद के ठेकेदार एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित एंटी चिट्टा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में जोधा इलेवन ने सतदेव बाला कामेश्वर इलेवन को चार विकेट से हराकर खिताब जीता।
सतदेव बाला कामेश्वर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 95 रन बनाए। जोधा इलेवन ने 13 ओवर में छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 96 रन बना लिए। मैन ऑफ द मैच मुनीश सैनी रहे, मुनीश ने 34 रन और तीन विकेट लिए। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विनय राय और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अजय बने।
इस दौरान समाजसेवी अभिषेक ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आयोजकों की ओर से एंटी चिट्टा मुहिम चलाने, खेल को प्रोत्साहित करने पर खुशी जताई। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर 11 हजार रुपये टूर्नामेंट के आयोजकों को भेंट स्वरूप दिए।
इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष ठाकुर, राहुल कपूर, अशोक सेन, सतीश ठाकुर, समीर शर्मा, जितेंद्र जम्वाल, दीप सैनी और सुरेश ठाकुर सहित खेल प्रेमी उपस्थित रहे।