फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईजंप में सान्या, हैपी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा में शनिवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें हाईजंप में महिला वर्ग में सान्या ठाकुर प्रथम, लता कुमारी द्वितीय और अंजलि कुमारी तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में हैपी ने पहला, पंकज ने दूसरा और कुलदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लांग जंप में पुरुष वर्ग में कुलदीप प्रथम, रोहित द्वितीय और साहिल तृतीय रहे। महिला वर्ग में ज्योति पहले, कोमल ठाकुर दूसरे और नेहा ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। शॉटपुट पुरुष वर्ग में हैपी प्रथम, दिनेश द्वितीय और अरबाज शेख तृतीय रहे। महिला वर्ग में नेहा प्रथम, सान्या द्वितीय और लता कुमारी तृतीय रहीं। डिस्क थ्रो में महिला वर्ग में प्रीति पहले, पायल दूसरे और गायत्री तीसरे स्थान पर रहीं। सौ मीटर दौड़ में महिला वर्ग में पायल पहले, मधुबाला दूसरे और रीतिका तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग में योगेश प्रथम, रजत ठाकुर द्वितीय और कुलदीप तृतीय स्थान पर रहे। जेवेलिन थ्रो में योगेश पहले, पंकज दूसरे और विजय तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, लता द्वितीय और सान्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। खेलों की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुलदीप ठाकुर ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. गोयल, प्रो. श्याम लाल, प्रो. शक्ति चंद, प्रो. मनोरमा, प्रो. सुदेश, डॉ. प्यार चंद, डॉ. कपिल और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें