नेरचौक (मंडी)। मलयेशिया में ईस्ट एशियन डाॅजबाॅल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले भौर के संजय का वीरवार को धनोटू चौक पर स्वागत किया।
भौर गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। भारतीय टीम में स्थान पाने वाले संजय हिमाचल प्रदेश के इकलौते खिलाड़ी रहे। जिला सिरमौर में कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट में खंड तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत संजय ने पिछले दिनों चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित सीनियर नेशनल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर शानदार प्रदर्शन किया था।
इसके बाद सुंदरनगर के बीबीएमबी काॅलोनी खेल मैदान में आयोजित नाॅर्थ जोन के राज्यों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल के दौरान संजय का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ था। संजय ने बताया कि एशियन डाॅजबाॅल चैंपियनशिप बेहतरीन अनुभव रहा है। संवाद