सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में आयोजित बैठक में हिमाचल प्रदेश पच्चीसी खेल संघ का गठन किया गया। इस मौके पर संजय कुमार को संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
राम सिंह महासचिव, उपाध्यक्ष बृजलाल चौहान, कोषाध्यक्ष अमित चंद, सहसचिव महेंद्र कुमार, अर्पित चौहान और अजय अटल एवं हिमांशु जोगता को सदस्य चुना गया है।
संघ के उपाध्यक्ष बृजलाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पच्चीसी संघ को भारत पच्चीसी संघ ने मान्यता प्रदान की है। यह खेल भारत का बहुत प्राचीन खेल है जिसे राजा महाराजा खेला करते थे। कार्यकारिणी गठित होने के बाद अब इस खेल का प्रचार प्रसार प्रदेश के सभी जिलों में किया जाएगा। संवाद