सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय बीएसएल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के संचित चौहान ने मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय वुशू खेलकूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
खिलाड़ी संचित चौहान का पाठशाला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य मंजीत सिंह नारंग ने पदक विजेता छात्र और पाठशाला के डीपीई खेमराज ठाकुर को बधाई दी। संचित चौहान के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु में 27 से 30 मई तक होगा। संवाद