फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: समराहन और बल्ह इलेवन ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल मंडी प्रीमियर लीग में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पहला मैच धंधाल और समराहन इलेवन के बीच खेला गया। धंधाल इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। समराहन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन बनाए।
विज्ञापन

धनी राम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 12 रन देकर 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी धंधाल इलेवन की टीम को तेजिंद्र ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन बाद में टीम लड़खड़ा गई। मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। अंत में समराहन इलेवन ने धंधाल इलेवन को ऑल आउट कर दिया और 2 रन से यह मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मैच बल्ह इलेवन और देवभूमि टैक्सी यूनियन के बीच खेला गया। बल्ह इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 168 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में देवभूमि टैक्सी यूनियन की टीम ने कोशिश तो की, लेकिन पूरी टीम 103 रन ही बना सकी। बल्ह इलेवन की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। लाभ सिंह ने सिर्फ 2 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें