फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सहिना प्रवीण प्रथम, दिव्य भारती दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर

विज्ञापन
मंडी कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेती
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 26 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन

29 अगस्त को किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 26 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टरों के माध्यम से खेलों के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष अंजू पाठक ने बताया कि विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस की भावना को पोस्टरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में बीवॉक की छात्रा सहिना प्रवीण ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए द्वितीय वर्ष की दिव्य भारती दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि बीए फाइनल की कशिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें