फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कोढी पुल के किनारे लगेगी सुरक्षा रेलिंग, पैलेस कॉलोनी में हटेगा मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने ड्रेनेज और मरम्मत कार्यों के लिए जारी किए टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बरसात से पहले शहर में विकास और सुरक्षा कार्यों को तेजी देने के लिए नगर निगम मंडी ने विभिन्न टेंडर जारी किए हैं। इसके तहत वार्ड नंबर-10 में स्कोढी पुल के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से एमएस रेलिंग लगाई जाएगी, वहीं वार्ड नंबर-9 स्थित पैलेस कॉलोनी-2 में मलबा हटाने का कार्य भी किया जाएगा। स्कोढी ब्रिज के पास रेलिंग लगाने के कार्य की अनुमानित लागत 1.05 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस कार्य में कंक्रीट हटाना, स्टील रेलिंग लगाना, आरसीसी कार्य, पेंटिंग और साइट पर डिस्प्ले बोर्ड स्थापित करना शामिल है। वहीं पैलेस कॉलोनी-2 में मलबा हटाने के कार्य के लिए लगभग 1.78 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
दोनों कार्यों के लिए इच्छुक ठेकेदार 27 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक टेंडर जमा कर सकते हैं, जबकि टेंडर उसी दिन 12:30 बजे खोले जाएंगे। रेलिंग कार्य के लिए 2200 रुपये और मलबा हटाने के कार्य के लिए 3600 रुपये की अर्नेस्ट मनी जमा करना अनिवार्य होगा। चयनित ठेकेदारों को कार्य पूरा करने के लिए दो माह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सभी कार्य बरसात से पहले पूरे किए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। -रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें