फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के सावन ने जीती रन फॉर फन प्रतियोगिता

Sun, 27 Mar 2016 04:51 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला में रन फॉर फन प्रतियोगिता के विजेता सावन कुमार को सम्मानित करते सीपीएस सोहन लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला सुंदरनगर में रविवार को आयोजित रन फॉर फन (क्रास कंट्री) प्रतियोगिता (8.5 किमी की दौड़) में जोगिंद्रनगर के सावन कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें अक्षम ने दूसरा, अनिश ने तीसरा, संजय ने चौथा, नागेंद्रपाल ने पांचवां, सुनील कुमार ने छठा, विजय कुमार ने सातवां, पवन ने आठवां और पहलवान राणा ने नौवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


60 वर्ष से अधिक की उम्र के व्यक्तियों की दौड़ में जरल के परमा राम चौधरी ने पहला स्थान हासिल किया है। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में यशवंत ने पहला, अमर सिंह ने दूसरा, मुनीष कुमार ने तीसरा, ओमप्रकाश ने चौथा, सुरेश कुमार ने पांचवां, राजकुमार ने छठा, विनोद कुमार ने सातवां, हेमराज ने आठवां, दीपक ने नौवां और रमेश कुमार ने दसवां स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग की 4.5 किमी की दौड़ में शिमला की हिना ने पहला, चंबा की सीमा ने दूसरा, ऊना की गार्गी ने तीसरा, सुंदरनगर की नेहा ने चौथा, नेरचौक की पुष्पलता ने पांचवां और सिमरन ने छठा, सलवाणा की रजनी ने सातवां, फॉरेस्ट रेंजर कॉलेज सुंदरनगर की काजल ने आठवां, ममता ने नौवां और सुंदरनगर की द्रोमती ने दसवां स्थान हासिल किया। युवकों की अंडर-16 दौड़ में विमल कुमार ने पहला, मनीष कुमार ने दूसरा और उज्ज्वल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


युवकों की अंडर-14 दौड़ में कार्तिक ने पहला, विभीषण ने दूसरा, रोहित ने तीसरा, शिवांश ने चौथा, अभय ने पांचवां और मनीष ने छठा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में कीर्तिका ने पहला, न्यनतारा ने दूसरा, अर्पिता ने तीसरा और मन्नत सोढ़ी ने चौथा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने सुबह आठ बजे लोनिवि विश्राम गृह से धावकों को हरी झंडी दिखा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इसके बाद बीएसएल जलाशय के कंट्रोल गेट तक मेला कमेटी की ओर से हेल्थ वॉक का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल और एसडीएम राजीव कुमार सहित अनेक लोगों ने शिरकत की। सोहन लाल ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय रेफरी पदम सिंह गुलेरिया, पूर्व उप निदेशक शारीरिक शिक्षा बीएस सेन, दया राम चौधरी, राजकुमार, नरेश कुमार, मान सिंह, थाना प्रभारी संजीव कुमार, आरक्षी मनोज कुमार और किशोरी लाल की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें