फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना के बाद ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम से होंगे बाहर : सीएम

विज्ञापन
Rural areas will be out of municipal corporation after census: CM
विज्ञापन
मंडी। जनगणना का काम पूरा होने पर राज्य सरकार नगर निगम मंडी में शामिल किए क्षेत्रों को इससे बाहर निकालने पर विचार करेगी। नई जनगणना के बाद आवश्यकता मापदंड पूर्ण करने के लिए मंडी नगर में उपयुक्त जनसंख्या सुनिश्चित हो जाएगी। यह बात सीएम जयराम ने कांगनीधार में अनाज मंडी के शिलान्यास करने के बाद जनसभा में कही।
विज्ञापन

बता दें कि मंडी को नगर निगम बनाने के लिए नियमानुसार चालीस हजार जनसंख्या की जरूरत थी। पंद्रह हजार की आबादी वाले क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों बेहना, दौहंदी, नेला, दुदर, सनयारहड़, बिजणी, तलयाहड़ और छिपनू को शामिल कर मंडी को नगर निगम बनाया है। इसका काफी विरोध भी हुआ। लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किए।
वहीं सोमवार को सीएम ने मंडी में 62.16 करोड़ से बनने वाली तीन विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। अपने संबोधन में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 27 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय मंडी का भवन दो माह के भीतर जनता को समर्पित किया जाएगा। मंडी शहर में बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मातृ शिशु अस्पताल जनता को समर्पित
मंडी में 28.55 करोड़ के मातृ एवं शिशु अस्पताल भवन का सीएम ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि माताओं और बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए 100 बिस्तरों की क्षमता वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल को सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। उन्होंने मंडी और सुंदरनगर में दो मातृ एवं शिशु अस्पताल देने के लिए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भी आभार व्यक्त किया।
आदर्श कॅरिअर केंद्र से लगेंगे सपनों को पंख
सीएम ने 2.36 करोड़ रुपये से बने आदर्श कॅरिअर केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आदर्श कॅरिअर केंद्र प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को परामर्श देने का बेहतरीन मंच साबित होगा। आदर्श कॅरिअर केंद्र बड़े पैमाने पर एनसीएस पोर्टल पर काम करेगा। यह पोर्टल प्रतिभागियों को पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध करवाने के अलावा व्यक्तित्व विकास से कौशल उन्नयन की भी सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यह केंद्र प्रतिभागियों को स्वयं पंजीकरण की प्रक्रिया को समझने और परिसर साक्षात्कार प्रक्रिया की तैयारी करने में भी सहायक होगा।
अनाज मंडी से कारोबारी होंगे लाभान्वित
कांगनीधार में सीएम ने अनाज मंडी का शिलान्यास किया। इसका निर्माण 29 करोड़ से होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण 15 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इस अनाज मंडी का निर्माण करने के लिए 20 बीघा से अधिक भूमि दी गई है, जो किसानों तथा व्यापारियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें