मंडी कालेज में वल्लभ जयंती के उपलक्ष पर रन फॉर यूनिटी में भाग लेते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर मंडी कालेज में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी में बीएड संकाय के छात्रों ने भाग लिया। प्राचार्य डा. अशोक अवस्थी ने रन फॉर यूनिटी को झंडी दिखाकर रखाना किया।
उन्होंने कहा कि मंडी कालेज में वल्लभ जयंती सप्ताह के दौरान निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर प्रो. भुवन गौड, प्रो. सतीश शर्मा, प्रो. जेपी सिंह, डा. पूजा कपूर, प्रो. आस्था आदि मौजूद रही।