फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नगर परिषद जोगिंद्रनगर में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 4.29 करोड़ रुपये

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगेंद्रनगर ने वित्त वर्ष में 4.29 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना तैयार की है। इस बजट में प्रमुख योजना रामलीला मैदान में शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण है, जिसके लिए शहरी विकास विभाग से बजट की मांग की जाएगी। यहां करीब 30 दुकानों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद राजीव कुमार और शीला ने बताया कि शहरी क्षेत्र की पुरानी दुकानों के जीर्णोद्धार के लिए भी एक योजना तैयार की जा रही है। इसके अलावा, पार्किंग समस्या को सुलझाने के लिए भी वार्डवासियों के लिए संसाधनों में विस्तार किया जाएगा। नगर परिषद की अध्यक्षा ममता कपूर ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में पक्के रास्ते और एंबुलेंस योग्य सड़कों के निर्माण के लिए सुझाव मांगे गए हैं।
उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि हर वार्ड में वाटिका का निर्माण होगा और स्वच्छता कार्यों के लिए सालाना 50 लाख रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। डोर टू डोर गार्बेज योजना से दो लाख रुपये से अधिक का राजस्व भी प्राप्त हो रहा है। रामलीला मैदान में पार्किंग सुविधा का विस्तार किया जाएगा और हाउस टैक्स और तह बाजारी से आमदनी बढ़ाने के लिए भी प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। अध्यक्ष ममता कपूर ने कहा कि शहरी क्षेत्र के समान विकास को लेकर वह वचनबद्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें