फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पानी की गुणवत्ता जांच के बाद बहाल किए जाएंगे वाटर कूलर

Wed, 29 Jan 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर अस्पताल परिसर में बंद पड़ा वाटरकूलर। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर में पिछले आठ महीने से बंद पड़े वाटर कूलरों को अब फिर से पेयजल उपभोक्ताओं के लिए बहाल किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने जल शक्ति विभाग को इन कूलरों को फिर से चालू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इन कूलरों का पानी जांचने के बाद अस्पताल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन चौक और आसपास के क्षेत्रों में स्थापित कूलरों को जल शक्ति विभाग द्वारा जल्द बहाल किया जाएगा।
बीते मानसून सीजन में पीलिया के प्रकोप के कारण इन कूलरों और सार्वजनिक नलों का उपयोग रोक दिया गया था, जिसके कारण लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। अब बोतलबंद पानी के विकल्प से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि यह कूलर फिर से काम करने लगेंगे। इसके साथ ही मिनी सचिवालय परिसर के पास स्थापित डिजिटल प्याऊ को भी बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्याऊ में पानी की गुणवत्ता एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता देशबंधु ने बताया कि पहले चरण में सभी बंद पड़े कूलरों को जल्द चालू किया जाएगा और डिजिटल प्याऊ को भी उपयोग के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने इन कूलरों को बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें