फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लूणापानी को हराकर रॉयल चैलेंजर्स ने अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में जारी पन्ना लाल मेमोरियल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के एक मैच में रन के लिए - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को एक मैच खेला गया। इस प्रतियोगिता के पहले प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स मंडी और लूणापानी के बीच रोमांचक मैच खेला गया। टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स मंडी ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसमें लूणापानी की तरफ से शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली। आयुष और विशाल ने बेहतरीन साझेदारी निभाई, जिसमें आयुष ने 39 रन नाबाद और विशाल ने 76 रन बनाए। दोनों की इस उपयोगी साझेदारी की बदौलत लूणापानी ने 169 रनों का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स मंडी की टीम ने शुरुआत में अपना पहला विकेट जल्द गंवा दिया, लेकिन उसके बाद मयंक ने जिम्मेदारी से शानदार पारी खेली। उन्होंने मात्र 68 गेंदों में 88 रन नाबाद बनाए। इसमें 10 चौके और 3 छक्के लगाकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई। रॉयल चैलेंजर्स मंडी ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें