फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोवर-रेंजर्स ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में संपन्न हुई भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 240 रोवर्स एवं रेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। प्रतिभागियों ने एथनिक फैशन शो में ए ग्रेड, लोक नृत्य और प्रदर्शनी में प्रतिभा का परचम लहराया है।
विज्ञापन

मार्च पास्ट में बी ग्रेड हासिल कर जोगिंद्रनगर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 25 से अधिक राज्यों के लगभग 15 हजार से अधिक रोवर्स एंड रेंजर्स ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश के 22 कॉलेजों में शामिल जोगिंद्रनगर कॉलेज की रोवर रेंजर यूनिट ने रेंजर लीडर सहायक प्रो. ममता देवी की अगुवाई में भाग लिया।
प्रदेश के प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोक-नृत्य एवं लोक-संगीत के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत किया। शनिवार को रोवर्स रेंजर्स यूनिट की लीडर सहायक प्रो. ममता ने बताया कि 9 जनवरी से 13 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की टीम में कुल 240 रोवर्स ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें