मंडी के नीलकंठ महादेव मंदिर में आयोजित खिचड़ी के भड़ारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु । संवा
मंडी। नीलकंठ महादेव मंदिर मंडी में शनिवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नीलकंठ महादेव मंदिर कमेटी के सदस्य दीपक गुलेरिया ने बताया कि दही के साथ खिचड़ी परोसी गई। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने से पहले नीलकंठ महादेव के जयकारे लगाए। संवाद