फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के सपने साकार करेगा रोटरी क्लब : डॉ. चंद्रभूषण

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर  में रोटरी क्लब की बैठक में मौजूद सदस्यों व पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार और बेटियों को उनके सपने साकार करने का जिम्मा भी रोटरी क्लब उठाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पठन पाठन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही सेवानिवृत अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का जिम्मा सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के कार्यालय में हुई बैठक में सचिव रणजीत चौहान ने कहा कि मानवीय सेवाओं में विस्तार के अलावा युवाओं को लघु उद्योगों से जोड़ने के लिए रोटरी सदस्यों से जो सुझाव मिले हैं उन्हें अमलीजामा पहनाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर को वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विनोद राठौर, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, सुरेंद्र ठाकुर, विजय जम्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें