विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर लाखों का बजट खर्च करेगा क्लब
...........................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति, जल निकासी और विद्यार्थियों की स्वच्छता को लेकर अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब को लाखों का बजट खर्च करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। विद्यालयों में हाथ धोने की सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए वाॅशवेसिन यूनिट भी स्थापित किए जाएंगे। शारीरिक, मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा।
रोटरी क्लब के सचिव रणजीत चौहान ने बताया कि रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर को सरकारी स्कूलों में स्वच्छ पानी की आपूर्ति और विद्यार्थियों में स्वच्छता के लिए लाखों के बजट की स्वीकृति मिली है। वरिष्ठ रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, एनआर बरवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षक की मौजूदगी में एक डेमोंस्ट्रेशन भी दिया गया है। अब वाॅशवेसिन यूनिटों को स्थापित करने के अलावा स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए भी रोटरी की देखरेख में आवश्यक कार्य पूरे होंगे। क्लब के अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में उपमंडल के चार स्कूलों में सामूहिक हाथ धोने के लिए चार वाॅशवेसिन यूनिट स्थापित होंगे।
000