फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आशुतोष मिस्टर, जाह्नवी चुनी मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला बीएसएल प्रोजेक्ट सुंदरनगर में सोमवार को विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा के बच्चों ने भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. एमआर गौतम ने की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समारोह को यादगार बना दिया। इस मौके पर मिस्टर फेयरवेल आशुतोष, मिस फेयरवेल जाह्नवी, मिस्टर पर्सनालिटी दिव्यांश, मिस पर्सनालिटी नूतन को चुना गया। मिस स्कूल आस्था तथा मिस्टर स्कूल युवराज को चयनित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. गौतम ने कहा कि जीवन में अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों को अपनाकर ही सफलता के शिखर तक पहुंचा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें