फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोटरी क्लब ने बग्गी स्कूल को भेंट की स्वच्छता सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। रोटरी क्लब मंडी की ओर से वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता रोटरी क्लब के अध्यक्ष हेमराज ने की। उनकी अगुवाई में रोटरी टीम ने स्कूल प्रबंधन को स्वच्छता से संबंधित सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

रोटरी के सीएसआर सुरेंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि वीरवार को क्लब ने प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली सामग्री को स्कूल प्रबंधन को भेंट किया। इसमें साबुन, फिनायल और शौचालय की सफाई संबंधित अन्य सामग्री शामिल है।
स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने रोटरी टीम का आभार जताया। रोटेरियन सीएसआर सुरेंद्र मोहन ने छात्राओं को एक हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन भेंट की। इस मौके पर रोटरी क्लब के एमएल गुप्ता, बग्गी पंचायत के प्रधान विकास गुप्ता, लता देवी, कृष्णा, सहित स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें