रोमा का किलिंग पंचायत में स्वागत करते परिजन और ग्रामीण। -संवाद
गोहर (मंडी)। उपमंडल की किलिंग पंचायत की बेटी रोमा का छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक जीतने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि रोमा की सफलता से क्षेत्र की बेटियों का हौसला बढ़ा है। उपप्रधान टेक सिंह ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई इस चैंपियनशिप में रोमा ने कई देशों के खिलाड़ियों को पछाड़कर रजत पदक जीता और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली हिमाचली एथलीट बनीं। रोमा ने भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जताई और युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।